Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में ई-रिक्शा ने आंगनवाड़ी सेविका को मारी टक्कर, मौत:भतीजी की शादी में शामिल होने आई थी, रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा


नालंदा में तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने आंगनवाड़ी सेविका को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान छबीलापुर के गोरौर निवासी धनेश प्रसाद की पत्नी सुधा देवी(35) के तौर पर हुई है। घटना बिहार थाना क्षेत्र के अंबर होटल के पास की है। शादी की खुशियां मातम में बदली मृतका के पुत्र रवि राज कुमार ने बताया कि मां अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बिहारशरीफ आई थी। एक महिला के साथ सड़क पार कर रही थी। इस दौरान ई-रिक्शा ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग को ड्राइवर को पकड़ लिया। उसी गाड़ी से मां को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जान नहीं बची। इस बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles