खगड़िया में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि को देखते हुए भाजपा नेताओं ने पहल की है। रविवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी और मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने खगड़िया के जिला अतिथि गृह में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खगड़िया के एनएच-31 पर स्थित बूढ़ी गंडक पुल से सतीश नगर सीमावर्ती क्षेत्र तक के मार्ग को “डेंजर जोन” घोषित करने की मांग की गई है। मनीष कुमार राय ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए पिछले कुछ महीनों में इस मार्ग पर कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। उन्होंने मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस क्षेत्र में तत्काल व्यापक सड़क सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। ज्ञापन में स्पीड लिमिट बोर्ड, चेतावनी संकेतक, सीसीटीवी कैमरे, हाई-मास्ट लाइट, रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने की मांग की गई है, ताकि वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके और हादसों में कमी लाई जा सके। रोकथाम के लिए विभाग स्तर पर उचित पहल की जाएगी मामले की गंभीरता को देखते हुए पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र कुमार ने मौके पर ही संबंधित वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभाग स्तर पर उचित पहल की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, सदर विधायक बबलू मंडल, जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, सांसद के निजी सचिव विकास कुमार सिंह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने पर जनप्रतिनिधियों और मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू होने से एनएच-31 के इस संवेदनशील मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी और राहगीरों की जान सुरक्षित रह सकेगी।
नेशनल हाईवे का हिस्सा डेंजर जोन घोषित करने की मांग:खगड़िया में भाजपा नेताओं ने पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात