Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नौला पिकेट में बीएमपी जवान को गेहूंमन सांप ने डसा:मॉर्निंग वॉक के दौरान घटना, सदर अस्पताल में भर्ती


बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला पुलिस पिकेट में गुरुवार को एक बीएमपी जवान को विषैले सांप ने डस लिया। घायल जवान की पहचान संजीत कुमार साह के रूप में हुई है। उन्हें तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार साह पिकेट परिसर में टहल रहे थे। इसी दौरान परिसर में रखे जनरेटर के पास छिपे एक विषैले सांप ने उनके पैर में काट लिया। स्थानीय लोगों ने सांप की पहचान गेहूंमन (कोबरा प्रजाति) के रूप में की। जवान के शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पिकेट में तैनात जवान पवन कुमार और प्रेम प्रकाश ने घायल जवान को तत्काल बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, ग्रामीणों की मदद से सांप को पकड़कर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया गया। नौला पिकेट के बीएमपी हवलदार वीरेश कुमार ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से जवान की हालत लगातार बेहतर हो रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और फिलहाल किसी प्रकार का खतरा नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर नौला पुलिस पिकेट के सेवानिवृत्त प्रभारी संजय कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल जवान का हालचाल जाना। वहीं, सांप पकड़े जाने की खबर फैलते ही पिकेट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और डिब्बे में बंद सांप को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles