Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पंडोल विद्युत विभाग ने लगाया सोलर कैंप:30 हजार से 70 हजार तक सब्सिडी, बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध


पंडोल विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के लिए सोलर पैनल लगाने हेतु विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं को सोलर पैनल योजना की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे बिजली बिल की परेशानी से राहत पा सकें और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठा सकें। बिजली बिल से मिलेगी राहत विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद उपभोक्ताओं का बिजली बिल काफी कम हो जाएगा। साथ ही घरों में वैकल्पिक बिजली स्रोत उपलब्ध होने से बिजली कटौती की समस्या से भी राहत मिलेगी। 30 हजार से 70 हजार तक सब्सिडी पंडोल विद्युत एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि सोलर पैनल लगाने पर उपभोक्ताओं को 30 हजार रुपये से 70 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं। कैंप में समस्याओं का भी हो रहा समाधान एसडीओ ने बताया कि कैंप में सिर्फ योजना की जानकारी ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। बैंक से ऋण सुविधा भी उपलब्ध विद्युत कनीय अभियंता सोहन कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के पास सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त राशि नहीं है, उनके लिए बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ता आसान किस्तों में ऋण चुकाकर अपने घर में सोलर ऊर्जा का स्रोत स्थापित कर सकते हैं। उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील विभाग ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर योजना की जानकारी लें और सब्सिडी व ऋण सुविधा का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा अपनाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles