Top 5 This Week

Related Posts

पखरौनी में संदिग्ध महिला से हड़कंप:ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने की आशंका पर पुलिस को बुलाया


रहिका प्रखंड अंतर्गत पखरौनी गांव के कोरियानी टोला में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लगभग 25 से 30 वर्ष की एक अज्ञात महिला अचानक टोला में प्रवेश कर गई। महिला की संदिग्ध गतिविधियों के कारण ग्रामीणों में भय और आशंका का माहौल बन गया। कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ कि वह बच्चा चोरी करने वाली हो सकती है। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने पर महिला संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी और उल्टा-सीधा बोलने लगी। इससे लोगों का संदेह और गहरा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अपने साथ लिया और उसे गांव से बाहर भेज दिया। इस घटना के दौरान गांव में कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात सामान्य हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की पहचान और उसके गांव में आने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

Spread the love

Popular Articles