Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना के पार्कों में लगेंगी 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें:जीविका और स्मार्ट सिटी मिलकर करेंगी संचालन, जेपी गंगा पथ से हटाए गए थे


जेपी गंगा पथ पर लगने वाली 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानों को अब पटना के पार्कों में स्थापित किया जाएगा। जीविका दीदी और पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। इनमें सुधा बूथ सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। फिलहाल इन दुकानों को गर्दनीबाग हाई स्कूल के पास रखा गया है। अधिकारियों ने पुराने डिजाइन को किया था खारिज पहले जेपी गंगा पथ पर करीब 15.45 करोड़ रुपये की लागत से 500 दुकानों वाला वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना बनाई गई थी। इसी परियोजना के तहत 200 प्री-फैब्रिकेटेड दुकानें भी तैयार कर ली गई थीं। प्रत्येक दुकान में बेसिन, स्लैब, एग्जॉस्ट फैन, लाइट, इलेक्ट्रिक बोर्ड और अन्य जरूरी सुविधाएं दी गई थी, लेकिन इन दुकानों का डिजाइन गंगा नदी के सुंदर नजारे को फीका कर रहा था। इसे देखते हुए योजना में बदलाव किया गया और इन दुकानों को जेपी गंगा पथ से हटाने का निर्णय लिया गया था। 50 प्री-फैब्रिकेटेड दुकान बनाने का लिया गया निर्णय फिर गंगा पथ पर 50 दुकानों के निर्माण की बात आयी है। इसके लिए डिजाइनों को फाइनल करके काम भी शुरू हो गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का शिलान्यास भी किया है। इन आउटलेट्स में बड़े ब्रांडों के साथ स्थानीय वेंडरों को भी व्यवसाय का अवसर मिलेगा। नई दुकानों पर खर्च होंगे 7.18 करोड़ रुपये नई दुकानों को तैयार करने में करीब 7.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से 45 दुकानें 16 फुट लंबी, 10 फुट चौड़ी और 9 फुट ऊंची होती। इसके अलावा पांच दुकानें 20 फुट लंबी, 10 फुट चौड़ी और 9 फुट ऊंची बनाई जाती। सभी दुकानों का डिजाइन एक समान आधुनिक लुक में है, ताकि पूरा क्षेत्र व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई दे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles