पटना में बारिश के मौसम में जलजमाव की स्थिति न बने इसे लेकर बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। 27 कैमरों और 9 सेंसर से शहर में जलजमाव वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही पहली बार वायरलेस का इस्तेमाल किया जा रहा है। वॉकी टॉकी के माध्यम से भी कोऑर्डिनेट किया जा रहा है। हर समय कैमरे से पंपिंग स्टेशनों की लाइव निगरानी की जा रही है और सेंसर के माध्यम से वॉटर लेवल पर नजर रखी जा रही है। वॉटर लेवल 10 फीट पर आने पर जलता रेड लाइट इस कंट्रोल रूम में काम करने वाले शरद ने बताया कि, ‘कैमरा और सेंसर से हम लोग लगातार निगरानी कर रहे हैं। अगर कहीं पानी लगा है, तो ये सेंसर बता देता है। लेवल 10 फीट पर रेड लाइट जलता है और हम संबंधित DPS में तैनात कर्मी से कोऑर्डिनेट करके पंप चालू करने के लिए कहते हैं, ताकि जलनिकासी हो सके।’ उन्होंने बताया कि, ‘यह कंट्रोल रूम बुडको के सभी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों, अस्थाई पंपिंग स्टेशनों और अन्य संबंधित स्थलों की वास्तविक समय में निगरानी करता है। किसी भी तकनीकी खराबी या समस्या पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’ पंपिंग स्टेशन में वॉटर लेवल की हो रही रियल टाइम मॉनीटरिंग इसके माध्यम से सभी पंपिंग स्टेशन में वॉटर लेवल को मॉनिटर किया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम से लाइव देख सकते की पंप चल रहा या नहीं, कितना बिजली खपत हुई, कितना घंटा चला, पंप का टेंप्रेचर क्या है, संप पर ईंधन का वर्तमान स्तर क्या है, संप हाउस में जल स्तर की स्थिति क्या है, तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति है या नहीं, पिछले 24 घंटों में हुई वर्षा का आकलन भी किया जा रहा है। 24 घंटे में तीन पाली में कर्मी किए गए तैनात बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर यह कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए तीन पालियों में कर्मी मौजूद हैं। सुबह 6 से दोपहर 2, दोपहर 2 से रात 10 और रात 10 से सुबह 6 बजे तक तीन पाली में कंट्रोल रूम संचालित हो रही है। हर पाली में एक पदाधिकारी/उप-परियोजना निदेशक और दो डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात किये गए हैं। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को वरीय पदाधिकारी तक तुरंत पहुंचाया जा रहा है। मोटर पंप के संचालन की स्थिति, बिजली कनेक्शन, डीजल भंडारण और उपस्थित कर्मियों की हाजिरी कर्मी समय-समय पर अपडेट करते रहेंगे। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी बुडको कंट्रोल रूम पटना नगर निगम के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा। नागरिक जलजमाव की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2219810, 0612-2219234 या पटना नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155304 पर दर्ज करा सकते हैं। बुडको मुख्यालय में स्थित यह कंट्रोल रूम मॉनसून के दौरान राजधानी पटना और आसपास के नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए है।
पटना में जलजमाव रोकने के लिए बनाया हाईटेक कंट्रोल रूम:बुडको करेगी वॉटर लेवल की रियल टाइम मॉनिटरिंग, 27 कैमरों-9 सेंसर लगाए; पहली बार वायरलेस कम्यूनिकेशन