Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में मदर्स-डे पर 24 माओं का सम्मान:14 सुपर-10 सिंगल मॉम्स को अवॉर्ड मिला, जानिए उनके संघर्ष की कहानी


पटना में मदर्स डे के अवसर पर रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जन भारत शिक्षा स्माइल फाउंडेशन और जेबी एचआर इनोवेशन्स सर्विसेज द्वारा सैफायर हॉल में सिंगल मदर्स और सुपर मॉम्स को सम्मानित किया गया। इन माताओं को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया। यह सम्मान उन सिंगल मदर्स को दिया गया, जिन्होंने अपने साहस, संघर्ष और आत्मबल से परिवार का पालन-पोषण किया। उन्होंने अपने निस्वार्थ प्रेम से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर उनके त्याग और संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा को याद किया गया। जन भारत शिक्षा स्माइल फाउंडेशन की निदेशक डॉ. जूली बनर्जी ने बताया कि समारोह में कुल 24 सुपर मॉम्स और सिंगल मदर्स को सम्मानित किया गया। जिनमें 14 सुपर मॉस्स और 10 सिंगल मॉस्स को सम्मानित किया गया। उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए मंच पर पहचान मिली। इन माताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी बच्चों की देखभाल कर उन्हें सही राह दिखाई। कार्यक्रम में मेयर सीता साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उनके साथ दो विशिष्ट अतिथि भी समारोह में शामिल हुए। मेयर सीता साहू ने महिलाओं के बेहतर कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने इन कार्यक्रमों का आनंद लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles