Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साले के तिलक की तैयारी में जुटे जीजा की मौत, सब्जी लेकर घर लौटते वक्त हुआ हादसा


पलामू में एक सड़क दुर्घटना में जीजा की मौत हो गई। यह घटना साले के तिलक समारोह से ठीक पहले हुई, जब जीजा सब्जी लेने जा रहा था। इस हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के डंडई थानाक्षेत्र के लवाही गांव निवासी विजय बैठा (35) के रूप में हुई है। विजय अपने साले सुनील बैठा के शादी समारोह में शामिल होने चैनपुर के रबदा गांव स्थित अपने ससुराल आया था। शुक्रवार रात को सुनील का तिलक समारोह होना था। यह घटना शुक्रवार दोपहर चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध तालाब के पास हुई। विजय अपने ससुराल के एक व्यक्ति के साथ मेदिनीनगर बाजार से सब्जी लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच (मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विजय बैठा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles