Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा:अवैध संबंध में बदनाम करने की देता था धमकी, कुल्हाड़ी से मारकर की गई थी हत्या


पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग राजदेव महतो की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। बुजुर्ग की हत्या अवैध संबंध के शक और आपसी रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस को 2 मार्च की सुबह कलकटवा जंगल में बंगला किनारे पदमा जाने वाली सड़क के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान सेवती गांव निवासी राजदेव महतो के रूप में हुई। मृतक की पत्नी के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद एसपी ने जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया। अनुसंधान के दौरान, सेवती गांव की देवन्ती देवी से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। देवन्ती देवी ने बताया कि तरहसी निवासी सुरेश राम और सेवती के संतोष महतो अक्सर उसके घर शराब पीने आते थे। राजदेव महतो को शक था कि देवन्ती देवी का इन दोनों के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर वह उन्हें बदनाम करने और गांव में शोर मचाने की धमकी देता था। शव को खलिहान में पुआल से ढक दिया इसी विवाद और नाराजगी के कारण सुरेश राम, संतोष महतो और बच्चु महतो ने मिलकर राजदेव महतो की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत, 27 फरवरी को दामोदर महतो के बेटे के भोज से राजदेव महतो को बहला-फुसलाकर बच्चु महतो के भंडार घर ले जाया गया। वहीं, कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को खलिहान में पुआल से ढक दिया और खून के निशान मिटाने के लिए जमीन की मिट्टी भी बदल दी। 1 मार्च की रात, तीनों आरोपियों ने शव को एक खाट पर लादकर जंगल के रास्ते बंगला किनारे पदमा रोड के पास फेंक दिया, ताकि उन पर किसी को शक न हो। पुलिस ने पूछताछ के बाद सेवती गांव के बच्चु महतो (55) और संतोष महतो (50) को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी और खटिया बरामद कर ली गई है। मामले के तीसरे आरोपी सुरेश राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles