Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में विवाहिता ने लगाई फांसी लगा दी जान:शादी में जाने को लेकर पति से हुआ था विवाद, बेटियों के सामने लटक गई फंदे से


पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की पहचान शमशाद अंसारी की पत्नी जाहिदा बीवी (28) के रूप में हुई है। हालांकि, आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बताया गया है कि झाबर गांव में शमशाद अंसारी के रिश्तेदार के घर मंगलवार की रात शादी थी। परिवार के अधिकांश सदस्य वहां गए हुए थे। जाहिदा और शमशाद को भी शादी में शामिल होना था, लेकिन अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद शमशाद ने अपनी सास को इसकी जानकारी दी, जिस पर सास ने मामला शांत होने की बात कही। इसी बीच, शमशाद शादी में चला गया। उसके जाने के बाद जाहिदा ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय जाहिदा की दोनों बेटियां कमरे में मौजूद थीं। उन्होंने अपनी मां को फंदे पर लटका देखकर घर के अन्य सदस्यों को सूचित किया। बुधवार को जाहिदा को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। सतबरवा के प्रभारी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles