Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में 18,880 लीटर स्प्रिट बरामद:नकली शराब बनाने की योजना, दो तस्कर गिरफ्तार; बरामद स्प्रिट की कीमत 13 लाख से अधिक


पलामू जिले में उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद किया है। नकली शराब बनाने के लिए इस स्प्रिट की तस्करी की जा रही थी। पिपरा थाना क्षेत्र के भीतिया गांव में हुई इस कार्रवाई में 18,880 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया। इस संबंध में दो तस्करों, लव कुमार चंद्रवंशी और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि जब्त स्प्रिट लव कुमार चंद्रवंशी के घर के खटाल से बरामद हुआ। बाजार में एक लीटर स्प्रिट की कीमत 70 रुपए है, जिसके अनुसार बरामद स्प्रिट का कुल बाजार मूल्य 13 लाख 21 हजार 600 रुपए आंका गया है। अधीक्षक सुजीत कुमार ने शनिवार को जानकारी दी कि यह छापेमारी शुक्रवार देर रात की गई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पंजाब से टैंकरों में स्प्रिट लाई जाती थी, जिसे बाद में 40 लीटर के गैलनों में भरकर बिहार या पलामू के नगर निकाय चुनावों में खपाने की तैयारी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा के भीतिया गांव में लव कुमार चंद्रवंशी के घर पर छापा मारा गया, जहां से स्प्रिट बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए लव कुमार चंद्रवंशी और प्रमोद कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles