Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में दो युवक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार:सिद्धू कान्हू पार्क से पुलिस ने दबोचा, भागते युवकों को खदेड़कर पकड़ा, हथियार बरामद


पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के समीप से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। सोमवार को नगर थाना में एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि ईद के मौके पर पार्क के पास कुछ लोग आपसी विवाद में उलझे हुए हैं और उनके पास हथियार भी मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और तत्काल कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। भागते युवकों को खदेड़कर पकड़ा, हथियार बरामद एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक अयोध्या सिंह, आरक्षी गंगा सागर तथा टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम जैसे ही सिद्धू कान्हू पार्क के पास वीआईपी रोड पहुंची, वहां काफी भीड़ जमा थी। पुलिस को देखते ही दो युवक तेजी से भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक युवक की कमर से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनीरामपुर निवासी सेल्फी शेख और अंजना निवासी सागीर शेख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सागीर शेख ट्रांसजेंडर हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। त्योहारों के मद्देनजर सख्ती, जांच में जुटी पुलिस एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कई अहम इनपुट मिले हैं। यह भी पता चल गया है कि बरामद देसी कट्टा किसके माध्यम से प्राप्त किया गया था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। रामनवमी और चैत्र नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क है। ईद के अवसर पर पिछले दो-तीन दिनों से पार्क और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ जुट रही थी, जिसे लेकर पुलिस लगातार निगरानी रख रही थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles