Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में ब्राउन शुगर, गांजा के साथ दो गिरफ्तार:पुलिस ने 7 ग्राम ब्राउन शुगर, 54 ग्राम गांजा और नकदी बरामद की


पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुष्पानगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को ब्राउन शुगर और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 7.07 ग्राम ब्राउन शुगर, 54.73 ग्राम गांजा और 2310 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान झिकरहाटी गांव के अंसारुल शेख और उदय नारायणपुर गांव के सादुल शेख के रूप में हुई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें अवैध रूप से ब्राउन शुगर और गांजा की खरीद-बिक्री की जानकारी मिली थी। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। छापेमारी दल ने सबसे पहले सूचना एकत्र की और सत्यापन के बाद पुष्पानगर ग्रामीण सड़क के किनारे एक चाय दुकान पर छापा मारा। चाय दुकान से 9 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने अंसारुल शेख और सादुल शेख को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अंसारुल शेख की जेब से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर और चाय दुकान से 9 पुड़िया ब्राउन शुगर, 24 पुड़िया गांजा तथा 2310 रुपए नगद बरामद हुए। सादुल शेख की जेब से दो पुड़िया गांजा मिला। पूछताछ में अंसारुल शेख ने बताया कि झिकरहाटी गांव का बदरुल शेख पश्चिम बंगाल से ड्रग्स और गांजा लाकर विभिन्न दुकानों में सप्लाई करता है। सादुल शेख दुकान पर ड्रग्स खरीदने आया था। एसपी ने बताया कि इस संबंध में थाना में कांड संख्या 73/26 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की छानबीन जारी है और एक और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles