Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:अज्ञात वाहन से हादसे की आशंका, कुचला हुआ है व्यक्ति का सर, पुलिस कर रही जांच


पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपहाड़ी-तारापुर मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह बेलपहाड़ी के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। जब ग्रामीण पास पहुंचे तो पाया कि व्यक्ति का सिर पूरी तरह कुचला हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पहचान की कोशिश जारी, ग्रामीणों ने जताई आशंका शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मृतक की पहचान करने का काफी प्रयास किया, लेकिन देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः रात के समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई होगी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस का प्राथमिक लक्ष्य मृतक की पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। तेज रफ्तार वाहनों पर उठे सवाल, जांच जारी घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के आसपास कई पत्थर क्रेशर संचालित हैं, जहां से रात में भारी वाहनों के जरिए गिट्टी की ढुलाई होती है। ऐसे में अक्सर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles