Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में सात दिवसीय राम कथा का आयोजन:अयोध्या के सुभाष शास्त्री कर रहे कथा वाचन, उमड़ रही भक्तों की भीड़


पाकुड़ शहर की रेलवे कॉलोनी में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 25 मार्च तक चलेगी, जिसमें अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास सुभाष शास्त्री जी महाराज राम कथा के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर वाणी में वर्णन कर रहे हैं। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुभाष शास्त्री के साथ उनके सहयोगी आचार्य कृष्ण पांडे, अंकुर पांडे, राहुल मिश्रा, सुभाष जी और मंगल जी भी कथा वाचन में सहयोग कर रहे हैं। श्रद्धालु भव्य पंडाल में पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। रविवार देर शाम नगर परिषद की अध्यक्ष साबरी पाल अपने समर्थकों के साथ कथा सुनने पहुंचीं। इस दौरान कथा व्यास सुभाष शास्त्री ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साबरी पाल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि चल रही है और रामनवमी भी आने वाली है, ऐसे में राम कथा का आयोजन निश्चित रूप से लोगों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इस श्री राम कथा के आयोजन की तैयारियां काफी पहले से की जा रही थीं। कथा स्थल पर भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है। आयोजन समिति के सदस्य सुभाष शाह, गुलशन चौधरी, शुभम पासवान, जीतू सिंह, पिंकी देवी, अंजली देवी और पितु देवी ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। राम कथा में आसपास के क्षेत्रों के अलावा पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कथा का आनंद ले रहे हैं। कथा के दौरान भक्तों में काफी जोश देखा गया, और महिला भक्तों ने जमकर नृत्य भी किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles