Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानागढ़ की अदिति मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम, मिली 1332वीं रैंक

पानागढ़ की अदिति मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम, मिली 1332वीं रैंक

पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

BPSC Success Story: पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ की अदिति कुमारी मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 2026 की परीक्षा में सफलता का झंडा गाड़ दिया है. पानागढ़ बाजार नेताजी रोड निवासी अदिति को परीक्षा में 1332वीं रैंक मिली है. परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के जब पता चला कि अदिति को सफलता मिली है, तो उसके आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

बीपीएससी में सफलता पाने वाली पानागढ़ की पहली छात्रा

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली अदिति पानागढ़ की पहली छात्रा है. उसके आसपास के लोग कह रहे हैं कि यह पानागढ़ के लिए गर्व की बात है. अदिति ने बताया कि वह घर पर ही रहकर अपनी तैयारी कर रही थी. दसवीं और बारहवीं में दुर्गापुर पब्लिक स्कूल में उसने टॉप किया था.

BPSC Success Story: मानव शास्त्र में काशी विश्वविद्यालय से एमए

उमेश मिश्रा और मुक्ता मिश्रा की पुत्री अदिति ने ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन तथा काशी विश्वविद्यालय से मानव शास्त्र में एमए की परीक्षा पास की है. नेट भी क्वालिफाई कर चुकी है. इसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. अदिति का चयन ब्लॉक एससी एसटी वेलफेयर ऑफिसर के रूप में हुआ है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीसीई में 4.83 लाख कैंडिडेट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन

बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) में 4.83 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था. प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025 को हुई थी. इसमें 3,28,990 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. मुख्य परीक्षा में 21,581 अभ्यर्थी सफल हुए. 25 से 30 अप्रैल 2025 को हुई मुख्य लिखित परीक्षा में 21,027 अभ्यर्थी शामिल हुए. कुल 5449 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चुने गये. इंटरव्यू में 5354 अभ्यर्थी शामिल हुए. कुल 2,035 पदों के लिए परिणाम और मेरिट लिस्ट प्रकाशित हुआ.

इसे भी पढ़ें : सरकारी शिक्षकों के प्राइवेट ट्यूशन पर रोक का विरोध, अभिभावकों ने बीडीओ और विधायक से की मुलाकात

The post पानागढ़ की अदिति मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम, मिली 1332वीं रैंक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles