Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिपरा में अवैध UB हॉस्पिटल पर छापेमारी:एसडीएम को मिली थी शिकायतें, 3 कमरे सील किए गए; संचालक मौके से फरार


मोतिहारी के पिपरा क्षेत्र में एक अवैध निजी अस्पताल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चकिया एसडीएम शिवानी शुभम के निर्देश पर चकिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने यूबी हॉस्पिटल में छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद तीन कमरों को सील कर दिया गया। बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था अस्पताल डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि एसडीएम को इस अस्पताल के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों में कहा गया था कि अस्पताल बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहा है और यहां जनरल सर्जरी तथा स्त्री रोग से संबंधित अवैध ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। इन गंभीर शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक डॉ. पप्पू कुमार मौके से फरार हो गए। अस्पताल में मौजूद एक स्टाफ ने टीम को बताया कि अस्पताल का संचालन डॉ. पप्पू कुमार ही करते हैं। जांच के दौरान टीम को एक दवा दुकान, डॉक्टर का ओपीडी कक्ष और सर्जिकल उपकरणों से भरा एक कमरा मिला। इन संदिग्ध गतिविधियों के कारण इन तीनों कमरों को सील कर दिया गया। महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान जब्त अस्पताल में जांच के दौरान कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिससे अस्पताल का अवैध संचालन स्पष्ट हो गया। टीम ने मौके से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान भी जब्त किया है, जिनकी आगे जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से पिपरा क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस और नियमों के विरुद्ध चल रहे अस्पतालों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे इलाज के लिए केवल मान्यता प्राप्त और पंजीकृत अस्पतालों का ही चयन करें, ताकि किसी भी जोखिम से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles