Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीजी एग्जाम : सिलेबस अधूरा, छात्रों ने पूछा- बिना पढ़ाई कैसे लेंगे परीक्षा

रांची| एक ओर रांची विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर कई विभागों में अब तक पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में छात्रों के बीच असमंजस, नाराजगी और चिंता का माहौल है। छात्रों का कहना है कि जब सिलेबस ही पूरा नहीं कराया गया, तो परीक्षा की तैयारी कैसे होगी। विवि द्वारा 3 जून से पीजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विवि में गर्मी की छुट्टी हो गई है। एसकेएमयू में सिलेबस पूरा करने को लेकर ऑनलाइन क्लास शुरू करने का नोटिस जारी किया गया है। यहां भी नीड बेस्ड टीचर्स क्लास के िलए तैयार हैं, लेकिन विवि की ओर कोई निर्देश नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles