Saturday, May 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस ने खोए हुए 10 मोबाइल मालिकों को लौटाया, खुशी

गढ़वा| मेराल थाना पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि मेराल थाना क्षेत्र से विभिन्न समय में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान सभी मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक गढ़वा अंचल संतोष कुमार की उपस्थिति में लोगों को उनके मोबाइल हस्तगत कराए। मोबाइल प्राप्त करने वालों में देवगाना निवासी राहुल चौधरी, तेनार के शिवकुमार बैठा एवं कृष्ण कहार, छपरवार के सुनील राम, बंका के पंचम कुमार गुप्ता, विकताम के धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, रेजो के अवध किशोर चौबे, मेराल पश्चिमी के विकास कुमार एवं सुभाष कुमार तथा रमना थाना क्षेत्र के जोगीराल कला निवासी नीरज साह शामिल हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत स्थानीय थाना में लोग सूचना दें। वहीं सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles