Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया ईस्ट में जनकल्याण शिविर का आयोजन:विधायक विजय खेमका ने सुनी लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन


पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का निरीक्षण विधायक विजय खेमका ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे आवेदकों एवं नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं पूर्णिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे। विधायक ने नागरिकों को एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सहयोग शिविर में समस्या समाधान संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। विधायक खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “12 साल बेमिसाल” जनसेवा और विकास के संकल्प तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता की सेवा में सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित इस शिविर के अतिरिक्त सभी पंचायतों एवं नगर निगम वार्डों में भी ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पंचायत और वार्ड स्तर तक शिविरों के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था विकसित कर रही है। इसका लक्ष्य है कि बिना किसी परेशानी के तीस दिनों की समय सीमा में समस्या का समाधान हो और पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर के दौरान बीपीआरओ ने विधायक का स्वागत पौधा भेंट कर किया। विधायक खेमका ने नागरिकों से जनकल्याण सहयोग शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की तथा कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles