![]()
कामडारा की हॉकी गोल्ड मेडलिस्ट पार्वती तोपनो का कामडारा हॉकी मैदान में डे-बोर्डिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। बीते 4 से 13 सितंबर 2026 के बीच चाइना में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप में पार्वती गुमला जिला की इकलौती हॉकी खिलाड़ी थी। इससे पूर्व वर्ष 2025 में जूनियर महिला वर्ल्ड कप में चिली में शामिल हुई थी। राष्ट्रीय स्तर पर पार्वती सिमडेगा, मणिपुर, राउरकेला, ग्वालियर, पंजाब, चेन्नई समेत कई देशों में खेल चुकी है। इसके अलावे प्रैक्टिस मैच के रूप में अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड में भी शामिल हुई है। कामडारा कुम्हार टोली निवासी सोमा तोपनो माता जानो तोपनो की तीन संतान में पार्वती सबसे छोटी बेटी है। पिता मजदूरी व राजमिस्त्री का काम करते है। पार्वती का भाई सूरज तोपनो प्रदेश में रह कर मजदूरी करता है और एक बहन भी बाहर प्रदेश में रहती है। घर की माली हालत भी काफी खराब है। काफी गरीब परिवार की इस बेटी ने गरीबी का दंश झेलते हुए ऊंची मुकाम तक पहुंच देश का नाम रोशन की है। इस गरीब परिवार को प्रखंड व जिला प्रशासन से बहुत सारी उम्मीदें बनी है। कच्चे खपरैल के मकान में पली बढ़ी पार्वती के घर पर न पानी और न ही शौचालय है। विगत वर्ष 2017 में कामडारा हॉकी डे-बोर्डिंग से अपने खेल की शुरुआत की थी। इसके बाद 6 वर्षों तक बारियातू सेंटर, 1 वर्ष मोरहाबादी फिर बैंगलोर एनसीओई में प्रवेश की और अपने अथक परिश्रम से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच भारत का नाम रोशन की है। पार्वती की इस सफलता पर माता-पिता, रिश्तेदार, कोच समेत जिलावासियों ने बधाइयां दी है।
कामडारा के हॉकी गोल्ड मेडलिस्ट पार्वती तोपनो का डे-बोर्डिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने किया स्वागत
