Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा स्कूल के बाहर छात्रों में विवाद का वीडियो वायरल:पुलिस बोली- छेड़खानी नहीं हुई, लड़कों को चिन्हित कर परिजनों को नोटिस दिया


मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक (10+2) विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और उसका सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो 22 सितंबर का है। युवक के छात्रा से मिलने आने का छात्रों को हुआ संदेह उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकलकर घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूल के बाहर सड़क पर एक युवक मोटरसाइकिल लगाकर खड़ा था। कुछ नाबालिग छात्रों को संदेह हुआ कि युवक किसी छात्रा से मिलने आया है। इसके बाद उन्होंने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान अन्य छात्र-छात्राएं भी वहां पहुंच गए और उनके बीच बहस होने लगी। शिक्षक पहुंचे तो सभी को समझाकर घर भेजा विवाद की जानकारी मिलने पर विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को समझाया और वहां से हटा दिया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान छेड़खानी या किसी अन्य अप्रिय घटना की बात सामने नहीं आई है। बच्चों की पहचान कर परिजनों को दिया नोटिस एसडीपीओ ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे सभी नाबालिग बच्चों की पहचान कर ली गई है। उनके परिजनों को नोटिस दिया गया है। मामले में किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वीडियो को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ऐसे लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles