Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में ऑटो की टक्कर से घायल शख्स की मौत:बहन को डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहा था, गाड़ी से उतरते ही हुआ हादसा


पूर्णिया में बहन को डॉक्टर से दिखाकर घर ला रहे भाई की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। गढ़बनैली ऑटो स्टैंड के पास ऑटो से उतरते हुए तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि घायल शख्स ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना कसबा थाना क्षेत्र इलाके की है। इससे नाराज परिजनों ने घटना का विरोध करते हुए अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया मृतक की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के हराही गांव निवासी शंकर विश्वास के रूप में हुई है। अधेड़ की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। दुर्गापुर से बहन के घर आए थे शंकर विश्वास परिजनों ने बताया कि वे अपनी बहन सावित्री देवी के घर दुर्गापुर आए हुए थे। इलाज कराने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा से ऑटो के जरिए बहन के घर लौट रहे थे। गढ़बनैली ऑटो स्टैंड पर जैसे ही शंकर विश्वास ऑटो से उतरे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। ऑटो स्टैंड हटाने, फरार ड्राइवर पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि गढ़बनैली चौक पर ऑटो चालकों की मनमानी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से ऑटो खड़े किए जाते हैं और भीड़भाड़ वाले इलाके में भी तेज रफ्तार से वाहन चलाए जाते हैं। लोगों ने ऑटो स्टैंड को हटाने और फरार चालक पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। हंगामे के दौरान परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंप दिया। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया है। हादसे में शामिल ऑटो और उसके चालक की पहचान की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles