Sunday, October 11, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं और बुजुर्गों की रेकी कर छीनते थे चेन:मुजफ्फरपुर में दो अपराधी गिरफ्तार; घर की बालकनी में कचरे के डिब्बे से पिस्टल बरामद


मुजफ्फरपुर में हथियार के बल पर महिलाओं से चेन छिनतई करने वाले गिरोह का कच्ची-पक्की ओपी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मनियारी थाना क्षेत्र का गौहर अली उर्फ गब्बर और शेरपुर का विकास कुमार शामिल है। पुलिस ने विकास के घर की बालकनी में रखे कचरे के डिब्बे से एक पिस्टल बरामद की है। इनके पास से कुल दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार मैगजीन, 12 गोलियां, दो चाकू और अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। हथियार के बल पर छिनतई करते थे पुलिस के अनुसार, पूछताछ में विकास ने गौहर अली के साथ मिलकर हथियार के बल पर चेन छिनतई करने की बात स्वीकार की है। दोनों महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाने से पहले उनकी रेकी करते थे। मौका मिलते ही हथियार दिखाकर चेन छीनकर फरार हो जाते थे। मनियारी केस की जांच के दौरान पकड़ा गया विकास पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात मनियारी थाने में दर्ज एक केस की जांच के सिलसिले में आईओ पिंकू कुमार से मिली सूचना के आधार पर कच्ची-पक्की ओपी की पुलिस शेरपुर पहुंची थी। पुलिस वाहन को देखकर विकास कुमार भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चेन छिनतई की घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गौहर अली उर्फ गब्बर को भी गिरफ्तार किया। विकास के घर की बालकनी में रखे कचरे के डिब्बे से पिस्टल बरामद की गई। छाता चौक और मिठनपुरा में महिलाओं को बनाया था निशाना जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 2 अक्टूबर की शाम काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक के पास देवंती देवी से पिस्टल के बल पर चेन छिनतई की थी। इसके अलावा मिठनपुरा थाना क्षेत्र में भी एक महिला की चेन छीनने का आरोप है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य गतिविधियों और संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। हत्या के मामलों में भी नाम आने की जानकारी सिटी एसपी के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी हत्या से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे इससे पहले शहर या अन्य इलाकों में हुई छिनतई अथवा दूसरी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles