पूर्णिया में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भरत मंडल तमाम गंज वार्ड-25 के रहने वाले थे। घटना कस्बा थाना क्षेत्र की है। मृतक के पुत्र अमित कुमार मंडल ने बताया कि पिताजी गुरुवार शाम को आम के बागान से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान ओवर स्पीड गाड़ी की चपेट में आ गए। ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। वह सड़क पर गलत दिशा से गाड़ी लेकर घुस गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने गाड़ी को रोका घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया। घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
पूर्णिया में कार बुजुर्ग को रौंदा, मौत:आम के बागान से पैदल घर लौट रहे थे, रास्ते में ओवर स्पीड गाड़ी की चपेट में आए