पूर्णिया में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गई है। छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद किया है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही बरामद नशे की खेप को जब्त कर लिया है। एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना पर सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने के.नगर थाना क्षेत्र के बसहा गांव में छापेमारी की। पुलिस ने बसहा वार्ड संख्या-13 स्थित पिंटू साह के घर की तलाशी ली, जहां से 44 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोबाइल बरामद किया गया। मौके से दो युवकों की गिरफ्तारी हुई, जिसकी पहचान पिंटू कुमार(28) और संतोष कुमार(24) के रूप में हुई है। क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है पुलिस का कहना है कि इस गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस कार्रवाई में के.नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी, प्रशिक्षु एसआई हरिप्रसाद कुमार, एएसआई कृष्णा कुमार सिंह समेत पुलिस बल की टीम शामिल रही। स्मैक, बाइक, मोबाइल जब्त वहीं, सरसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 0.860 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल और एक बाइक जब्त की है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान रहमतनगर वार्ड संख्या-9 निवासी मो. गुलजार(19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्णिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:44 किलो गांजा और स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा