Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में प्रदर्शनकारियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल:एक गंभीर, आईसीयू में भर्ती; कैदियों को छुड़ाने का प्रयास


पूर्णिया शहर के जेल चौक के पास शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में बायसी थाना के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में पुलिसकर्मी चमरू हरिजन, दिनेश राय और रामा राम शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चमरू हरिजन को पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पूर्णिया ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल पुलिसकर्मी दिनेश राय ने बताया कि वे बायसी थाना से तीन अभियुक्तों को न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान जेल चौक के पास 20 से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और कथित तौर पर लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला कर दिया। उनके अनुसार, हमलावरों ने पुलिस हिरासत से बंदियों को छुड़ाने का भी प्रयास किया। दिनेश राय ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने पुलिस टीम से हड़ताल के बावजूद शहर में आने पर सवाल उठाया। घायल चमरू हरिजन के परिजन विमलेश कुमार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर इस तरह की हिंसा उचित नहीं है। उनका कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए। बायसी थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल पुलिसकर्मियों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles