पूर्णिया के बायसी में महानंदा नदी में नहाने गए चार बच्चे गहरे पानी में डूब गए। एक को डूबता देख बाकी तीन बच्चे उसे बचाने आगे बढ़े, मगर तीनों तेज धार में बह गए। बच्चों की उम्र 8 से 11 साल के बीच है। इनमें से एक बच्चे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि 3 मासूम अब भी लापता हैं। तीनों का अब भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अंधेरा होने की वजह से खोजबीन का काम सुबह तक के लिए रोक दिया गया है। घटना बायसी के गोहास गांव की है। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मची है। मृत बच्चे की पहचान गोहास गांव वार्ड 3 निवासी मोहम्मद सोहराब के 11 वर्षीय बेटे नसर के रूप में हुई है। हादसे के बाद से तीन बच्चे अब भी लापता हैं। इनमें वार्ड 5 निवासी मोहम्मद अशलम का बेटा मुस्तफा (8), मोहम्मद मुनीब का बेटा नूर्शिद (10) और वार्ड 3 निवासी रुहुल अमीन का बेटा अरमान 8 शामिल हैं। नहाते समय हुआ हादसा मृत मासूम नसर के पिता मो सोहराब ने बताया कि दोपहर के समय बेटा गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ महानंदा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी तीन बच्चे भी आगे बढ़े, लेकिन नदी की तेज धारा ने देखते ही देखते बाकी तीन बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। गांव के लोग जान जोखिम में डालकर नदी में उतर गए और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद एक बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। प्रशासन से जल्द रेस्क्यू तेज करने की मांग घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे देर शाम तक लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। महिलाएं बदहवास होकर अपने बच्चों का नाम लेकर रोती रहीं, जबकि ग्रामीण लगातार प्रशासन से जल्द रेस्क्यू तेज करने की मांग करते रहे। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत प्रशासन और एसडीआरएफ को दी गई थी, लेकिन राहत और बचाव टीम काफी देर बाद मौके पर पहुंची। शुरुआती घंटों में ग्रामीणों ने ही नदी में उतरकर बच्चों की तलाश की। इधर सूचना मिलते ही बायसी पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ गणेश पासवान ने बताया कि एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन बच्चों की तलाश एसडीआरएफ की मदद से लगातार जारी है। देर रात अंधेरा बढ़ने और नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू प्रभावित हुआ। सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
पूर्णिया में महानंदा नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे:एक का शव मिला, 3 अब भी लापता; अंधेरे के कारण रेस्क्यू रोकी गई