Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला:सिर में चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया; उच्चस्तरीय जांच की मांग


पूर्णिया जिले के मरंगा थाना पुलिस ने शहर के आनंदपुरी मोहल्ले से एक लापता व्यक्ति का शव सोमवार को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है। परिजनों ने इसे संदेहास्पद मौत बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मृतक की पहचान पूर्णिया के लाइन बस्ती, फ्लोर मिल निवासी 55 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजन अभय कुमार सिंह ने बताया कि अरविंद कुमार सिंह 2 जुलाई से अपने पूर्णिया स्थित घर से लापता थे। उनकी गुमशुदगी को लेकर मरंगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को उनका शव आनंदपुरी मोहल्ले में नवीन सिंह के घर के बगल में एक बंद बाउंड्री वॉल के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। जिस जमीन पर शव मिला है, उसे हाल ही में स्थानीय जमीन ब्रोकरों द्वारा बेचा गया था। बताया गया है कि इस जमीन को फौज में कार्यरत पंकज घोष ने खरीदा है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि शव कई दिन पुराना है और सिर में चोट के निशान हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले को लेकर थाने में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles