![]()
पूर्णिया के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के रामबालक नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है। उसके पिता मनोज यादव ने बड़हरा कोठी थाना में आवेदन देकर राधा के पति सुधीर यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मृतका के पिता मनोज यादव ने बताया कि उनकी बेटी की शादी साल 2014 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रामबालक नगर निवासी घोलटू यादव के पुत्र सुधीर यादव से हुई थी। शादी काफी धूमधाम से की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही राधा के साथ ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना शुरू हो गई। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बीते दिन अचानक राधा की मौत की खबर मिली। जब परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि घर के सभी लोग फरार हैं। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि राधा की हत्या कर दी गई है। अक्सर घरेलू विवाद में उलझी रहती थी राधा घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शादी के बाद से ही राधा का व्यवहार ठीक नहीं रहता था और वह अक्सर घरेलू विवाद में उलझी रहती थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

![IPL 2026 [WATCH]: Comedy of errors as Rashid Khan, Manav Suthar botch an easy catch at the ropes in CSK vs GT game](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/04/Comedy-of-errors-as-Rashid-Khan-Manav-Suthar-botch-an-easy-catch-at-the-ropes-in-CSK-vs-GT-game.webp)