Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व बर्धमान की 16 सीटों पर 37.71 लाख वोटर का महाफैसला, 29 को खंडघोष से गलसी तक मचेगा घमासान

पूर्व बर्धमान की 16 सीटों पर 37.71 लाख वोटर का महाफैसला, 29 को खंडघोष से गलसी तक मचेगा घमासान

Purba Bardhaman District Election 2026: पूर्व बर्धमान जिले की 16 विधानसभा सीटों पर इस बार 37,71,757 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 19,15,117 पुरुष, 18,56,593 महिला और 47 थर्ड जेंडर वोटर हैं. ये सभी मतदाता बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में वोट डालेंगे. जिले की कौन सी 16 सीटें हैं, जिसके लिए चुनाव होंगे, किस क्षेत्र में कितने वोटर हैं, कितने पुरुष, कितनी महिला और कितने थर्ड जेंडर वोटर हैं, इसका पूरा विवरण आपको यहां मिलेगा.

पूर्व बर्धमान जिले की इन 16 सीटों पर होंगे चुनाव

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने एक-एक विधानसभा सीट और वहां के मतदाता का पूरा रिकॉर्ड जारी कर दिया है. आईए, सबसे पहले आपको बताते हैं उन 16 विधानसभा सीटों के नाम, जहां चुनाव होने हैं. सेकेंड फेज में खंडघोष, बर्धमान दक्षिण, राईना, जमालपुर, मोंतेश्वर, कालना, मेमारी, बर्धमान उत्तर, भाटार, पूर्वस्थली दक्षिण, पूर्वस्थली उत्तर, कटवा, केतुग्राम, मंगलकोट, आऊसग्राम और गलसी. किस सीट पर कितने मतदाता पंजीकृत हैं, उसका पूरा विवरण यहां देखें.

विधानसभा का नाम पुरुष वोटर महिला वोटर थर्ड जेंडर कुल मतदाता
खंडघोष 118049 115630 0 233679
बर्धमान दक्षिण 108647 113310 4 221961
राईना 124871 121186 3 246060
जमालपुर 114250 111213 5 225468
मोंतेश्वर 109788 106971 5 216764
कलना 115511 110854 5 226370
मेमारी 120690 118905 6 239601
बर्धमान उत्तर 129891 130468 1 260360
भाटार 113735 112907 0 226642
पूर्वस्थली दक्षिण 120297 112279 1 232577
पूर्वस्थली उत्तर 125849 113625 6 239480
कटवा 131414 125395 2 256811
केतुग्राम 120601 113433 1 234035
मंगलकोट 118847 113135 2 231984
आऊसग्राम 119363 116644 3 236010
गलसी 123314 120638 3 243955
स्रोत : निर्वाचन आयोग

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले चरण में हुई थी रिकॉर्ड 93.19 फीसदी वोटिंग

बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण में 23 अप्रैल को 93.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. कूचबिहार जिले में सबसे ज्यादा 96 फीसदी से भी अधिक मतदान हुआ था. पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर चुनाव हुए. इसमें 3.61 करोड़ पंजीकृत वोटर में से 93.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पंजीकृत वोटर्स में 1,84,99,496 पुरुष, 1,75,77,210 महिला और 465 थर्ड जेंडर वोटर थे.

विधानसभा का नाम वोटिंग प्रतिशत
कूचबिहार 96.2
अलीपुरदुआर 93.2
जलपाईगुड़ी 94.76
कलिम्पोंग 83.04
दार्जिलिंग 88.98
उत्तर दिनाजपुर 94.16
दक्षिण दिनाजपुर 95.44
मालदा 94.79
मुर्शिदाबाद 93.67
पूर्व मेदिनीपुर 92.75
पश्चिम मेदिनीपुर 92.19
झारग्राम 92.26
पुरुलिया 91.59
बांकुड़ा 92.55
पश्चिम बर्धमान 90.32
बीरभूम 94.51
कुल वोट 93.19

इसे भी पढ़ें : उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा

Purba Bardhaman District Election 2026: 8 जिलों की 142 सीटों पर 3.21 करोड़ वोटर करेंगे मतदान

दूसरे चरण में पूर्व बर्धमान की 16 विधानसभा सीटों समेत 8 जिलों की 142 सीटों के लिए चुनाव होंगे. इस चरण में कुल 3,21,73,837 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

इसे भी पढ़ें : नदिया की 17 सीटों पर महामुकाबला 29 को, 39.55 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, जानें महिला-पुरुष वोटर का पूरा गणित

4 मई को आयेंगे बंगाल चुनाव के नतीजे

बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर हुई वोटिंग की गणना 4 मई को करायी जायेगी. उसी दिन पता चल जायेगा कि बंगाल में अगली सरकार किसकी होगी. तृणमूल कांग्रेस की सरकार बचेगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आयेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव का फेज-2 होगा बेहद खास, जानें 3.21 करोड़ वोटर वाले इस चरण की हर छोटी-बड़ी डिटेल

दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला

उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर 29 अप्रैल को महादंगल, 71 लाख से ज्यादा वोटर लिखेंगे बंगाल की किस्मत

बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

The post पूर्व बर्धमान की 16 सीटों पर 37.71 लाख वोटर का महाफैसला, 29 को खंडघोष से गलसी तक मचेगा घमासान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles