Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पेट्रोल बम फेंकने के आरोपियों पर 3 मामले दर्ज, एक केस में बीएनएस के अलावा यूएपीए भी लगा

  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Three Cases Have Been Filed Against Those Accused Of Throwing Petrol Bombs, With One Case Involving The Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) And The National Investigation Agency (NIA).

रांची21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ अंसारी के िखलाफ पुलिस ने अलग-अलग 3 थानों में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं अमन आैर सायन सुजान के खिलाफ भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली प्राथमिकी चुटिया थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज की गई है, जिसमें सैफ अंसारी, अमन अंसारी आैर सायम सुजान को आरोपी बनाया गया है। इस केस में इन तीन लोगों को बीएनएस की धारा 118(2)/109(1)/324(5)/324(6)/298/326(जी)/61(2) आैर 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अलावा 16/18 यूएपीए के तहत आरोपी बनाया गया है।

दूसरी प्राथमिकी कोतवाली थाने में कांड संख्या 140/26 दर्ज की गई है, जिसमें बीएनएस की धारा 262/324(4) के तहत सैफ अंसारी को आरोपी बनाया गया है। वहीं तीसरा केस चान्हो थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है, जिसमें सैफ अंसारी को बीएनएस की धारा 262/309(4)/132/109 आैर 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है।

इन तीनों प्राथमिकी की जांच के लिए संबंधित थाने के पदाधिकारी को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है। हालांकि चुटिया थाने में दर्ज कांड संख्या 85/26 को झारखंड एटीएस ने टेकआेवर कर लिया है, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। मालूम हो कि 16 जून की रात चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से आरोपियों ने हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles