मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे में झुलसे अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गुरुवार अहले सुबह करीब 3 बजे पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर कई मरीजों को बाहर निकाला, लेकिन धुएं और आग की चपेट में आने से छह मरीजों की मौत हो गई थी। तीन लोगों की हुई थी गिरफ्तारी अग्निकांड के बाद ब्रह्मपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। अस्पताल का लाइसेंस रद्द, अब होगी सीलिंग की कार्रवाई हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रसाद अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। प्रशासन की ओर से अस्पताल प्रबंधन को निर्धारित समय सीमा दी गई थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद रविवार को अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी जांच जारी, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों में हुई चूक और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रसाद अस्पताल अग्निकांड, मौत का आंकड़ा बढ़कर 7:इलाज के दौरान एक और मरीज ने तोड़ा दम; हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द