Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रिंस यादव के परिवार ने हाईलेवल जांच की मांग की:सहरसा में कहा- बेटे की हत्या हुई, रौशन आनंद को भी सुरक्षा मिले


ज्ञान बिंदु अकैडमी के निदेशक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और रोशन आनंद की सुरक्षा की मांग की है। प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद हुआ था। इसके बाद उनके शव को सहरसा लाया गया, जहां पैतृक गांव धमसेना में सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दूसरे दिन मंगलवार को गांव में मातम और सन्नाटा पसरा रहा। दोनों पक्षों ने पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी
अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रोशन आनंद मंगलवार सुबह पटना के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि रोशन आनंद का खान सर के नाम से प्रसिद्ध फैजल खान से विवाद चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने पटना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फैजल खान को अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जबकि रोशन आनंद को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था। रोशन आनंद के चाचा आशुतोष यादव ने प्रिंस की मौत को साजिशन हत्या करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रिंस पूरी तरह स्वस्थ थे और परिवार को कभी किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। आशुतोष यादव के अनुसार, अस्पताल से मिली जानकारी में प्रिंस की आंख के पास चोट के निशान बताए गए थे। पुलिस महानिदेशक को ई-मेल भेजकर सुरक्षा की मांग की
वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने हृदय के आकार में असामान्य वृद्धि की बात कही थी। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। नेपाल प्रशासन ने परिवार को सूचित किया है कि विस्तृत रिपोर्ट आने में लगभग एक माह का समय लग सकता है। आशुतोष यादव ने यह भी कहा कि परिवार भय के माहौल में है और रौशन आनंद की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। इस संबंध में बिहार के पुलिस महानिदेशक को ई-मेल भेजकर सुरक्षा की मांग की गई है। उन्होंने राज्य सरकार से रोशन आनंद को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles