Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या:पलामू में पति को पहले जहर दिया, फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा


पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी ने पहले खाने में जहर मिलाकर पति को दिया और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। घटना 15 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 24 वर्षीय पंकज कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर पंकज का शव पड़ा था और उसकी 22 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी भी वहीं मौजूद थी। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे खुलवाकर पुलिस अंदर दाखिल हुई। आरोपी महिला ने कहा-पति को पसंद नहीं करती थी मौके पर जांच के दौरान शव के पास एक कपड़े पर उल्टी के निशान मिले, जबकि एक ओढ़नी पर खून जैसे दाग पाए गए। पुलिस ने जब पिंकी कुमारी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने खुलासा किया। पिंकी ने बताया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी, इसलिए उसने खाने में सल्फास मिलाकर उसे खिला दिया। जब पति की तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगा, तो उसने ओढ़नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पिंकी कुमारी का मायके में ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी वह ज्यादातर समय मायके में ही रहती थी। हाल ही में उनके एक वर्षीय पुत्र का जन्मदिन भी मायके में मनाया गया था, जहां पंकज के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। शुरुआत में पत्नी ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन शव पर दांत से काटे जाने के निशान देखकर पुलिस को उस पर शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस मामले में मृतक के पिता सत्येंद्र यादव के आवेदन पर नावाजयपुर थाना में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिंकी कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles