Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

फर्जी कैशबैक, APK लिंक से ठगी का खुलासा:जामताड़ा पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार


जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इनका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ है। साइबर डीएसपी अमित कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस दल ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल बांस झुंड और ताराबहाल गांव में छापेमारी कर इन तीनों अपराधियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान समीम अंसारी (24), कैफ अंसारी (19) और मुस्तकीम अंसारी (38) के रूप में हुई है। ये तीनों जामताड़ा जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये अपराधी लोगों को “Ease My Deal” नामक ऐप के जरिए फर्जी कैशबैक ऑफर का संदेश भेजते थे। वे ग्राहकों को 1,999 रुपए के कैशबैक का लालच देते थे और संदेश स्वीकार करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई पीड़ित यह संदेश स्वीकार करता था, उसके बैंक खाते से पैसे कटकर अपराधियों द्वारा नियंत्रित खातों में ट्रांसफर हो जाते थे। ठगी से प्राप्त रकम को छिपाने के लिए अपराधी विभिन्न कंपनियों के गिफ्ट कार्ड खरीदते थे। बाद में इन गिफ्ट कार्ड्स को कमीशन पर बेच दिया जाता था, जिससे ठगी की रकम को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। जांच में यह भी पता चला है कि अपराधी पीड़ितों से APK फाइल डाउनलोड करवाकर उनकी बैंकिंग जानकारी चुराते थे। इस तरह वे लोगों के बैंक खातों तक पहुंच बना लेते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी लोगों को फोन कर यह कहता था कि उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है या नया कार्ड जारी किया जाना है। इसके बाद वह पीड़ितों को मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड करवाता था। फाइल डाउनलोड होते ही आरोपी पीड़ित के मोबाइल और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारियों तक पहुंच बना लेते थे और फिर खाते से रकम निकालकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles