
West Bengal Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग जारी है. राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हो रही है. दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत लोगों ने वोट डाल लिये हैं. सबसे अधिक वोट दक्षिण दिनाजपुर जिले में पड़े हैं. सबसे कम वोटिंग कलिम्पोंग में हुई है. दक्षिण दिनाजपुर में 81.49 प्रतिशत वोट पड़े हैं. कलिम्पोंग में अब तक 74.07 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट डाल लिये हैं.
1 बजे तक किस जिले में कितना पड़ा वोट
मालदा में 58.45 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 62.71 प्रतिशत, पश्चिम बर्धमान में 60.37 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 65.77 प्रतिशत, 65.77 प्रतिशत, पूर्व मेदिनीपुर में 62.90 प्रतिशत, पुरुलिया में 59.83 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 60 प्रतिशत, अलीपुरदुआर में 60.03 प्रतिशत, बांकुड़ा में 64.58 प्रतिशत, बीरभूम में 63.93 प्रतिशत, कूचबिहार में 60.75 प्रतिशत, दक्षिण दिनाजपुर में 63.05 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 59.81 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 60.84 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Voting Percentage: सुबह से ही मतदाताओं में दिखा जोश
बंगाल में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. सुबह से ही मतदाताओं में एक अलग तरह का जोश देखने को मिला. भारी गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर वोटर की लंबी-लंबी कतारें देखी गयीं. शुरुआती 2 घंटे में ही 18.76 प्रतिशत मतदान हो चुका था. 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत और फिर 1 बजे तक 62.18 फीसदी लोगों ने मतदान कर लिया.
इसे भी पढ़ें
नंदीग्राम में वोट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, TMC का आरोप- केंद्रीय बलों ने ग्रामीणों पर किया हमला
मुर्शिदाबाद के बरवान में EVM पर बवाल, मतदान केंद्र पर हंगामा, आयोग ने दी सफाई

