Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया

बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया

Asansol Barachak Station Silver Seized| आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित बाड़ाचक रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब 14 किलो चांदी के गहने बरामद हुए हैं. बंगाल चुनाव 2026 से पहले चांदी के गहनों की इतनी बड़ी खेप मिलने से रेल महकमे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल, आरपीएफ के साथ इनकम टैक्स विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गयी है.

संदिग्ध हरकतों ने खोला राज

आरोपी व्यक्ति बाड़ाचक स्टेशन पर एक भारी बैग के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा था. वहां गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब जवानों ने उससे पूछताछ की, तो वह घबराने लगा और गोलमोल जवाब देने लगा. संदेह गहराने पर उसके बैग की तलाशी ली गयी. बैग में चांदी के जेवरों का बड़ा जखीरा मिला.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

नहीं दिखा सका कागजात, टीम को करता रहा गुमराह

बरामद गहनों का वजन लगभग 14 किलो बताया जा रहा है. आरपीएफ अधिकारियों ने जब आरोपी से गहनों के वैध बिल या दस्तावेज मांगे, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया. पूछताछ के दौरान वह लगातार बयान बदलता रहा. इसके बाद उसे तुरंत कुमारपुर स्थित बाड़ाचक आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इनकम टैक्स विभाग को बड़े नेटवर्क का शक

मामले की गंभीरता और गहनों की बड़ी मात्रा को देखते हुए आरपीएफ ने तुरंत आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचित किया. आईटी विभाग की टीम ने आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर गहनों की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गहनों का असली स्रोत (Source) क्या है? क्या यह टैक्स चोरी या हवाला से जुड़ा मामला है? क्या इस तस्करी के पीछे कोई संगठित अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है?

इसे भी पढ़ें

बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

डोमकल में मिला हथियार बनाने का कारखाना, हथियारों का जखीरा जब्त

बंगाल चुनाव: 20 दिनों में जब्त हुए 12 हथियार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

ऑर्फनगंज रोड में जमीन खोद कर निकाला गया हथियारों का जखीरा

The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles