Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल : पहले चरण में 152 सीटों पर ‘महामुकाबला’, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बंगाल : पहले चरण में 152 सीटों पर ‘महामुकाबला’, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

West Bengal Election 2026 Phase 1: पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है. निर्वाचन आयोग ने पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए केवल 2 चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया. पहले चरण की वोटिंग गुरुवार (23 अप्रैल) को होगी. इसमें 152 सीटों पर 3,60,77,171 वोटर 1,478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किये जायेंगे.

पहले चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग?

पहले चरण में उत्तर बंगाल, जंगलमहल और राढ़ बंगाल के बड़े हिस्से में मतदान होगा. इस चरण में कुल 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में 1,478 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. इसमें 1,311 पुरुष और 167 महिला हैं. बंगाल चुनाव के पहले चरण में कोई थर्ड जेंडर प्रत्याशी नहीं है.

सबसे अधिक और सबसे कम उम्मीदवार

तीन विधानसभा क्षेत्र (कूचबिहार, करनदीघी और ईटाहार) में सबसे ज्यादा 15-15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. चंद्रकोना विधानसभा सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले चरण में 3.61 करोड़ वोटर

बंगाल के जिन 16 जिलों में पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, वहां की कुल आबादी 5.40 करोड़ से अधिक है. इन सीटों पर मतदाताओं की संख्या 3.61 करोड़ है. इसमें 1.85 करोड़ पुरुष 1.76 करोड़ महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 465 है. वोटर लिंगानुपात 950 है. 43 एनआरआई वोटर भी पंजीकृत हैं. 18-19 साल के यानी फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या 4,05,718 है. इसमें 2,33,819 पुरुष, 1,71,896 महिला और 3 थर्ड जेंडर वोटर हैं.

इसे भी पढ़ें : उत्तर बंगाल में ‘वर्ग संघर्ष’ की जगह अब ‘पहचान’ की लड़ाई, चाय बागानों से पहाड़ों तक कैसे बदली सियासत? समझें पूरा समीकरण

16 जिलों की कुल जनसंख्या और वोटर के आंकड़े

कुल आबादी 5,40,09,620
पुरुष 2,76,97,241
महिला 2,63,12,379
कुल वोटर 3,60,77,171
पुरुष वोटर 1,84,99,496
महिला वोटर 1,75,77,210
थर्ड जेंडर वोटर 465
मतदाता लिंगानुपात 950
एनआरआई वोटर 43
सर्विस वोटर 69,468
दिव्यांग वोटर 2,53,244
85+ साल के वोटर 2,04,618
100+ वर्ष के वोटर 4,025
18-19 साल के कुल वोटर 4,05,718
18-19 साल के पुरुष वोटर 2,33,819
18-19 साल की महिला वोटर 1,71,896
18-19 साल के थर्ड जेंडर वोटर 3
कुल मतदान केंद्र 44,378

किस जिले की कितनी सीटों पर 2 लाख से अधिक वोटर

जिले का नाम 2 लाख से अधिक वोटर वाले विधानसभा सीटों की संख्या
कूचबिहार 9
अलीपुरद्वार 4
जलपाईगुड़ी 7
कलिम्पोंग 1
दार्जिलिंग 5
उत्तर दिनाजपुर 7
दक्षिण दिनाजपुर 3
मालदा 11
मुर्शिदाबाद 19
पूर्व मेदिनीपुर 16
पश्चिम मेदिनीपुर 14
झारग्राम 4
पुरुलिया 9
बांकुड़ा 12
पश्चिम बर्धमान 7
बीरभूम 11

25 साल बाद 2 चरणों का ‘दुर्लभ’ चुनाव

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2001 के बाद पहली बार 2 चरणों में चुनाव संपन्न कराये जा रहे हैं. वर्ष 2021 का बंगाल चुनाव 8 चरणों में हुआ था. इस बार प्रशासनिक सुधार और सुरक्षा की बेहतर योजना के कारण केवल 2 चरणों में पूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में दीवारों पर छिड़ी जंग, कहीं तीखा तंज तो कहीं मजेदार मीम्स, कोलकाता की गलियों में क्रिएटिविटी का जलवा

पहली बार चुनाव की घोषणा से पहले सुरक्षा बलों की तैनाती

बंगाल चुनाव 2026 की एक और बड़ी विशेषता सुरक्षा बलों की ‘अग्रिम तैनाती’ है. इसका मतलब यह है कि उन्हें एडवांस में बंगाल बुला लिया गया और अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया. आमतौर पर चुनाव की घोषणा के बाद फोर्स भेजी जाती है, लेकिन इस बार मतदान शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले ही केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF) की तैनाती कर दी गयी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

West Bengal Election 2026 Phase 1: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है. 2026 का यह विधानसभा चुनाव कई मायने में ऐतिहासिक है. सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. हालांकि, 23 और 29 अप्रैल की वोटिंग के बाद 4 मई को आने वाले नतीजे ही बतायेंगे कि जनता इस बार किसको सरकार बनाने का मौका दे रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 और SIR: पूछ रहा मुर्शिदाबाद के नवाब का परिवार, अब और क्या सबूत चाहिए?

बंगाल चुनाव के लिए 2 लाख जवानों का ‘इंटिग्रेटेड ग्रिड’, कोलकाता में पहली बार एक साथ सभी CAPF प्रमुख

उत्तर बंगाल का ‘किंगमेकर’ कौन? 40 सीटों पर राजबंशी वोटों के लिए TMC और BJP में आर-पार की जंग

बंगाल में ‘लाल दुर्ग’ की ढहती दीवारें, 2006 में 233 सीटें और 2021 में ‘शून्य’, 2026 में वामपंथ की वापसी करा पायेगी ‘युवा ब्रिगेड’?

The post बंगाल : पहले चरण में 152 सीटों पर ‘महामुकाबला’, सुरक्षा के कड़े इंतजाम appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles