Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में भगवान वामन मंदिर जेल परिसर से अलग होगा:बिहार सरकार का फैसला, विकास और आसान एंट्री का रास्ता साफ


बिहार सरकार ने बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में भगवान वामन मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से इसकी जानकारी दी। मंत्रिमंडल के इस फैसले के तहत, मंदिर परिसर के लिए भूमि को अलग से चिन्हित कर सुरक्षित रखा जाएगा। इसके चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे मंदिर के समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। भगवान वामन के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल इस निर्णय के बाद बक्सर के निवासियों और भगवान वामन के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। यह वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। फैसले की जानकारी सामने आने के बाद बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और वामन चेतना मंच के सदस्यों ने मंदिर परिसर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भगवान वामन मंदिर से विशेष जुड़ाव सदर विधायक आनंद मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भगवान वामन मंदिर से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने पहली बार ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान बक्सर आकर श्रद्धालुओं की समस्याओं को समझा था। 23 मई को दूसरी बार बक्सर पहुंचने पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर को जेल परिसर से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया था। विधायक मिश्रा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उसी समय मंच से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए सुलभ बनाने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि मंदिर जेल परिसर के अंदर होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन, पूजा-अर्चना और मेले के आयोजन के लिए पहले जेल प्रशासन की अनुमति लेनी पड़ती थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles