बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए जिला नियोजनालय द्वारा 30 जून 2026 को एक रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में एलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 100 पदों पर भर्ती करेगी। यह जानकारी प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजन शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। एलाइट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी उत्पादन सहायक (प्रोडक्शन हेल्पर) के 50 और पैकिंग सहायक (पैकिंग हेल्पर) के 50 पदों पर भर्ती करेगी। 12 घंटे की शिफ्ट में करना होगा काम चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 18 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। ओवरटाइम के लिए अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इन पदों के लिए 18 से 42 वर्ष आयु वर्ग के आठवीं, दसवीं पास या आईटीआई अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी में 12 घंटे की शिफ्ट में काम करना होगा। PF, ग्रेच्युटी और बोनस की सुविधाएं चयनित युवाओं की नियुक्ति तमिलनाडु के होसुर (बेंगलुरु के पास) तथा केरल के त्रिशूर और कोच्चि जिलों में होगी। कंपनी कर्मचारियों को निःशुल्क भोजन, साप्ताहिक अवकाश, कर्मचारी राज्य बीमा (ESI), भविष्य निधि (PF), ग्रेच्युटी और बोनस जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर मौका अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। शिविर में शामिल होने के लिए जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर शिविर में पहुंचना होगा। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि उसकी भूमिका केवल सुविधा उपलब्ध कराने की है। जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
बक्सर में 30 जून को रोजगार कैंप:100 युवाओं को मिलेगी नौकरी, एलाइट फूड्स करेगी भर्ती; 16 से 18 हजार रुपये वेतन मिलेगा