बक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नई तकनीकें जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत स्टेशन परिसर में कई बदलाव किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर अनुभव मिलेगा। योजना के तहत, स्टेशन के कुछ प्रमुख ट्रैक पारंपरिक गिट्टी वाले ढांचे से हटाकर आधुनिक गिट्टी रहित रेलवे ट्रैक में बदले जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नई तकनीक ट्रैक को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाएगी। इससे ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित और सुचारू होगा, साथ ही रखरखाव की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। विशेषकर बरसात में जलजमाव और ट्रैक कमजोर होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। यात्रियों को कोच खोजने में नहीं होगी दिक्कत यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने की व्यवस्था भी आधुनिक की जाएगी। स्टेशन पर डिजिटल ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड, कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम और जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां लगाई जाएंगी। इससे यात्रियों को ट्रेन के आगमन-प्रस्थान समय के साथ-साथ कोच की स्थिति का भी आसानी से पता चल सकेगा। यह नई व्यवस्था यात्रियों को कोच खोजने में होने वाली परेशानी को कम करेगी। रेलवे ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई और लंबाई बढ़ाने की भी योजना बनाई है। वर्तमान में, लंबी दूरी की ट्रेनों के कुछ डिब्बे प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाते हैं, जिससे यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को चढ़ने-उतरने में कठिनाई होती है। प्लेटफॉर्म विस्तार के बाद, सभी डिब्बे प्लेटफॉर्म के दायरे में आएंगे, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से आवागमन में मदद मिलेगी। इसके अलावा ट्रेनों के कोच में कम समय में पानी भरने की अत्याधुनिक व्यवस्था भी स्टेशन पर विकसित की जाएगी। नई प्रणाली लागू होने के बाद ट्रेनों में पानी भरने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी तेज होगी। इससे ट्रेनों के अनावश्यक ठहराव में कमी आएगी और समय पर परिचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों को बेहतर अनुभव देना उद्देश्य रेलवे अधिकारियों के अनुसार बक्सर स्टेशन पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से इन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि सभी योजनाएं आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। इन सभी कार्यों के पूरा होने के बाद बक्सर रेलवे स्टेशन न सिर्फ जिले बल्कि पूरे क्षेत्र के आधुनिक रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में अपनी एक नई पहचान बना सकता है। यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, तेज सेवा, आधुनिक तकनीक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने की दिशा में यह बदलाव एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
बक्सर स्टेशन पर लगेगी डिजिटल ट्रेन इंडिकेटर, GPS घड़ियां:यात्रियों की सुविधा के लिए कोच पोजिशन डिस्प्ले भी होगा