Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार 3 हमलावरों ने की फायरिंग; हत्या और रंगदारी समेत 9 मामले दर्ज थे


बगहा में सोमवार शाम कुख्यात अपराधी संजीव मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रामनगर के PHC ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बेतिया पुलिस जिला के मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का निवासी था और फिलहाल रामनगर में रह रहा था। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है और हमलावरों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक की है। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… वारदात के बाद इलाके में दहशत बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं, जिससे अंदेशा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर की SDPO रागिनी कुमारी और थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हत्या और रंगदारी समेत 9 मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संजीव मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा रामनगर क्षेत्र का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ रामनगर थाने में हत्या, रंगदारी समेत कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज थे। जुलाई 2025 में उसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद वह जमीन के कारोबार में सक्रिय हो गया था। पुलिस जमीन विवाद और रंगदारी के एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी, जल्द खुलासा बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं रामनगर जा रही हूं। मृतक के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।” पुट्टू मिश्रा अपराधिक इतिहास पढ़िए… पुलिस ने पुट्टू मिश्रा उर्फ संजीव मिश्रा के आपराधिक इतिहास को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं-

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles