Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बच्चों को बचपन से सेवा और सहयोग के संस्कार देना जरूरी : शुभा अग्रवाल

रांची| मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में डूडल डेन के संयुक्त तत्वावधान में रातू रोड स्थित नीव स्कूल में समर कैंप आयोजित किया। इसमें बच्चों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां कराई गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान बच्चों को उपहार और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख संदेश “बच्चे समाज का भविष्य हैं” रहा। इसी क्रम में बच्चों को फर्स्ट एड के महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया और बताया गया कि छोटी-मोटी चोट लगने पर प्राथमिक उपचार कैसे किया जाए। बच्चों के बीच फर्स्ट एड किट का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को सेवा, सुरक्षा और सहयोग के संस्कार बचपन से देना हमारा दायित्व है। मौके पर सचिव रेखा राईका, शायरी अग्रवाल, निशी सर्राफ, सौम्या समोता, सोनम अग्रवाल, कोमल पोद्दार, शिल्पा लोहिया, मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles