Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बच्चों में स्क्रीन टाइम-हेल्दी लाइफ स्टाइल पर जोर-DPO:पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


अररिया में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रखंडों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी की अध्यक्षता में जोकीहाट प्रखंड के काकन पंचायत और रानीगंज प्रखंड के पहुंसारा पंचायत में विशेष कार्यक्रम हुए। इनमें समुदाय स्तर की सभी सेविका एवं सहायिका उपस्थित रहीं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पोषण और बाल विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता फैलाना है। इसका लक्ष्य बच्चों के जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित विकास के लिए पोषण और प्रारंभिक बाल उद्दीपन के महत्व को आमजन तक पहुंचाना है। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित गतिविधि कैलेंडर और अवधारणा नोट के अनुरूप कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विशेष गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। सभी गतिविधियों की जानकारी जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर दर्ज की जा रही है, जिसकी जिला और परियोजना स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। 9 से 15 अप्रैल तक मातृ एवं शिशु पोषण कार्यक्रम इस वर्ष पोषण पखवाड़ा के लिए पांच प्रमुख थीम निर्धारित किए गए हैं। 9 से 15 अप्रैल तक मातृ एवं शिशु पोषण के साथ 0-3 वर्ष के बच्चों के प्रारंभिक उद्दीपन पर विशेष ध्यान दिया गया। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों में पोषण संबंधी व्यवहार को मजबूत करना तथा बच्चों के संज्ञानात्मक एवं भाषा विकास को बढ़ावा देना है। वहीं, 16 से 23 अप्रैल तक 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल आधारित शिक्षा के माध्यम से स्कूल रेडीनेस और समग्र विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष ध्यान है। पूरे पखवाड़े के दौरान मजबूत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आमजन की सक्रिय और भागीदारी पर जोर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने सभी सेविका, सहायिका एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी से इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दें। ताकि कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में ठोस प्रगति हो सके। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जोकीहाट अहमद रजा खान ने कार्यक्रम में पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत के आम लोगों के साथ सभी सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं पोषण अभियान के जिला समन्वयक कुणाल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles