Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार:जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है, उन लोगों को अचानक लाभ मिल सकता है

[

जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है, उन लोगों को अचानक लाभ मिल सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है, उन्हें सफलता मिल सकती है और इन लोगों को नए काम मिल सकते हैं। न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां जानिए ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, बर्थ डेट के अनुसार आपके लिए 27 सितंबर का दिन कैसा रह सकता है… अंक-1 (जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है) सुबह अचानक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं और जमीन संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी और विवादों में सफलता मिलेगी। समय श्रेष्ठ रहेगा। दोपहर से आय संबंधी मामलों में कमी आ सकती है और कार्यस्थल पर विवाद की संभावना भी रहेगी। परिजनों से मुलाकात होगी। शाम को जोखिमपूर्ण निवेश नहीं करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रोफेशन – व्यापारिक यात्रा टालें। नौकरी में तकरार हो सकती है। लव लाइफ – लव पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। शुभ अंक – 1, 2, 4, रंग – सफेद क्या करें – शिव-पार्वती जी को शाम को घी का दीपक लगाएं। अंक-2 (जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है) सुबह प्रदर्शन कमजोर रह सकता है। करना कुछ चाहेंगे और होगा कुछ। स्वयं पर नियंत्रण रखना होगा। आय में कमी नहीं आएगी। कीमती वस्तु खोने का भय है और अनचाहे कार्य भी करने पड़ सकते हैं। दोपहर का समय थोड़ा आरामदायक हो सकता है। कार्य के प्रति सतर्क रहें। आय में सुधार होगा। शाम को निराशा को हावी नहीं होने दें। प्रोफेशन – व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी। नौकरी में मन नहीं लगेगा। लव लाइफ – जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा। प्रेम में निराशा प्राप्त होगी। शुभ अंक – 1, 3, 8, रंग – नीला क्या करें – दुर्गा मां को केलों का भोग लगाएं। अंक-3 (जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है) सुबह का समय अनुकूल रहेगा और धन की कमी दूर होगी। पुराने कर्ज में राहत मिलेगी। योजनाएं सफल होंगी और नया काम भी मिल सकता है। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा और परिवार में स्थिति मजबूत होगी। दोपहर में कमाई में कमी आ सकती है। संभलकर रहें। विवादों से दूर रहें। शाम को समय सुधरेगा। कार्य समय पर होंगे और बाधा दूर होगी। प्रोफेशन – व्यापार में पूर्ण सक्षमता से कार्य करने में सफल होंगे। नौकरी में अधिकारी प्रशंसा करेंगे और जिम्मेदारी बढ़ेगी। लव लाइफ – लव लाइफ में अशांति रह सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का जरूरी कामों में सहयोग करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 1, 4, 9, रंग – आसमानी क्या करें – श्री दुर्गा का दर्शन करें और मिश्री का भोग लगाएं। अंक-4 (जिन लोगों की जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है) सुबह लाभ के मौके मिलेंगे। कार्य में गति रहेगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। दोपहर से कुछ राहत मिलने की संभावना रहेगी। विरोधियों पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा का योग है। मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रोफेशन – व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में समय अच्छा रहेगा। लव लाइफ – प्रेमी के प्रति अनादर भाव न रखें, साथी का सम्मान करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। शुभ अंक – 1, 5, 8, रंग – पीला क्या करें – दुर्गा जी को घी का दीपक लगाएं। अंक-5 (जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है) सुबह व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। कार्यशैली विकसित रहेगी और योजनाएं सफल होंगी। आवश्यकता से अधिक आत्मविश्वास हानिकारक हो सकता है। आय के मामले में दोपहर का समय छोड़कर पूरा दिन अच्छे रहने की संभावना है। जमीन से लाभ हो सकता है और पुश्तैनी संपत्ति से संबंधित विवाद पक्ष में हो सकता है। प्रोफेशन – बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में तनाव समाप्त होगा। प्रेम में स्वयं पर अंकुश रखें। शुभ अंक – 1, 3, 6, रंग – हरा क्या करें – महाकाली को नींबू की माला चढ़ाएं। अंक-6 (जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है) परेशानियों का अंत होगा और नए कार्य मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और स्वप्रयास से समस्याओं का निदान होगा। घरेलू समस्याएं हल होंगी। दिन का समय कमाई को सहज बनाए रखेगा। शत्रुओं को शांत करने में सफल होंगे। कार्यशैली उत्तम रहेगी। सहयोग भी प्राप्त होगा। शाम को कुछ चिंताजनक घट सकता है। अति आत्मविश्वास से परिणाम बिगड़ सकता है। रात में कोई बड़ा काम बन सकता है। प्रोफेशन – व्यापार में लाभदायक सौदे हो सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी और प्रमोशन के मौके हैं। लव लाइफ – प्रेम संबंध में सीमा का उल्लंघन परेशानी में डाल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। शुभ अंक – 1, 5, 7, रंग – गुलाबी क्या करें – दुर्गा मां को घी का दीपक लगाएं। अंक-7 (जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है) सुबह मनचाहे कार्य होंगे। आय बनी रहेगी। कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। दोपहर में कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। विवादित मामलों में विजय मिल सकती है। पुश्तैनी धन-संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। शाम को धन प्राप्ति का योग है और पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। कार्य में तेजी रहेगी। सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन – कार्यस्थल पर महत्व बढ़ेगा और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारिक निवेश लाभ देने वाला होगा। नौकरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होंगे। लव लाइफ – जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी और प्रेम के मामलों में सतर्कता रखनी होगी, वर्ना विवाद हो सकता है। शुभ अंक – 1, 6, 8, रंग – लाल क्या करें – महाकाली को लाल फूल अर्पण करें। अंक-8 (जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है) दोपहर में आय कमजोर हो सकती है। विश्वसनीय लोग ही धोखा दे सकते हैं और योजनाएं बाहर आ सकती हैं। कार्य में बाधाएं रहेंगी। दोपहर से फिर स्थिति में सुधार आएगा। संभलकर कार्य करना होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ कार्य हो सकता है। पारिवारिक समस्या हल होने की संभावना है। शाम का समय अच्छा रहेगा। प्रोफेशन – व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। लव लाइफ – प्रेम में समय सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। शुभ अंक – 1-7-9, रंग – कत्थई क्या करें – महालक्ष्मी का दर्शन करें और घी का दीपक अर्पण करें। अंक-9 (जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है) दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सहयोग की प्राप्ति होगी। विरोधियों को पराजित करने में सफलता मिलेगी। दोपहर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। योजनाएं विफल हो सकती हैं और निकट के लोग भी परेशानी बढ़ा सकते हैं। आय में कमी हो सकती है। शाम से फिर कार्यों में गति आने के आसार हैं। शुभ समाचार मिलेगा। प्रोफेशन – व्यापार में अनजान लोगों से सावधान रहें और नौकरी में इच्छा अनुसार कार्य नहीं हो पाएगा। लव लाइफ – प्रेम प्रकट करने का सही दिन नहीं है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। शुभ अंक – 1, 5, 7, रंग – मेहरून क्या करें – दुर्गा मां को फल का भोग लगाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles