Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बहन के घर से मागे पर्व मनाकर स्कूटी से लौट रहे दो युवक बोया चौक के पास पुलिया के नीचे गिरे, मौत


भास्कर न्यूज | चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरासाली ओपी क्षेत्र के चक्रधरपुर-खरसावां मार्ग पर बोया चौक के पास गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कूटी छोटा पुलिया के नीचे जा गिरी। इस घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में गोटई निवासी 35 वर्षीय सिदिउ हाईबुरू और 32 वर्षीय बासा हातू निवासी मिलन लुगून शामिल हैं। घटना की सूचना पर भोया गांव के मुखिया दोनो बानसिंग ने आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुखिया ने बताया कि इस घटना में सिदिउ हाईबुरू गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर दोनों मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों युवक शादीशुदा थे। घटना के बाद से मृतकों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में भोया गांव के मुखिया ने बताया कि दोनों युवक बुधवार को बहन के यहां जनुमबेड़ा में आयोजित मागे पर्व देखने स्कूटी से गए थे। जहां एक रात ठहरने के बाद गुरुवार को स्कूटी पर अपने गांव लौट रहे थे। करीब 11:45 बजे भोया चौक के पास अनियंत्रित स्कूटी बिना गार्डवाल के पुलिया के नीचे जा गिरी। मौत का कारण हेलमेट नहीं पहनना भी था। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में करने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच परिजनों से बयान लेकर संबंधित मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles