
नीलांबरपुर-पीतांबरपुर. पांकी-मेदिनीनगर स्टेट हाइवे पर प्रखंड कार्यालय के समीप बाइक के धक्के से मोहम्मदगंज निवासी सूरज सोनी(26) पिता विनोद सोनी की मौत हो गयी. जबकि आकाश (19), राहुल (16) व राहुल भुइयां (18) तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक सूरज सोनी प्रखंड कार्यालय के समीप कार रोक कर सड़क किनारे पेशाब करने जा रहा था. इसी दौरान मनातू से छेका से लौट रहे बाइक सवार युवकों ने पीछे से टक्कर मार दिया. आनन- फानन में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सूरज सोनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया.
The post बाइक के धक्के से युवक की मौत appeared first on Prabhat Khabar.


