Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक सवार ने वृद्ध को मारी ठोकर, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

बाइक सवार ने वृद्ध को मारी ठोकर, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के महंतवाड़ी स्थान के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने शुक्रवार की शाम वृद्ध को ठोकर मार दी. जिससे वृद्ध घटनास्थल पर गिरकर बेहोश हो गये. स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने वृद्ध को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत्यु घोषित कर दिया. घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया कि बाइक सवार अमदाबाद की ओर से गोपालपुर चौक की ओर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर महंत बाड़ी स्थान गोपालपुर में 70 वर्षीय वृद्ध सिंघेश्वर दास को ठोकर मार दिया. इससे वृद्धि सड़क पर अचेत अवस्था में गिर गये. स्थानीय ग्रामीण सिंघेश्वर दास के परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिंघेश्वर दास के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत घायल वृद्ध को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दी. मृतक सिंघेश्वर दास का पुत्र मनोज दास ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब 6 बजे उनके पिता महंतवाड़ी स्थान होकर गांव में स्थित कृष्ण मंदिर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत हरिशचंद्रपुर थाना क्षेत्र के खारा तीमीर पुरा न्यू सदली चक निवासी अशरफुल हक का पुत्र ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए अनियंत्रित होकर उनके पिता को जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे वह घटनास्थल पर घायल स्थिति में गिर कर बेहोश हो गए थे. उन्हें उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया गया था. जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में कार्यरत डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया है. जबकि बाइक चालक को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मामले को लेकर अमदाबाद थाना में आवेदन देने की तैयारी की जा रही हथी. घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था.

The post बाइक सवार ने वृद्ध को मारी ठोकर, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles